अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

खिचड़ी पर समरसता भोज में शामिल हुए राजा भैया:

प्रतापगढ़। मकर सक्रांति पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी भोज सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया गया।

सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज ब्लाक परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, एमएलसी प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह, गोपाल भैया विधायक बाबागंज और प्रदेश अध्यक्ष जन सत्ता दल विनोद सरोज रहे.
राजा भैया ने क्षेत्रवासियों को मकर सक्रांति पर बधाई देते हुए कहा कि 2024 वर्ष का पहला त्यौहार है हमारे क्षेत्र के सभी लोग सुख समृद्धि से रहे और इनका वर्ष खुशहाली में रहे।
राजा भईया ने सम्बोधन मे कहा की
मकर संक्रांतिके दिन से हीरा भगवान सूर्य उत्तरायण चले जाते है। उत्तरायण यानी इस दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ना शुरू करेगा। महाभारत के समय भीष्म पितामह ने देह त्यागने के लिए उत्तरायण तक इंतजार किया था। भीष्म को अपने पिता शांतनु से इच्छामृत्यु का वरदान मिला था।

कार्यक्रम के आयोजक बाबागंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम यश सरोज ने बताया कि खिचड़ी भोज सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है ऐसे कार्यक्रमों से जातीय भेदभाव से हटकर प्रेम व बराबरी का भाव बढ़ता है।

इस मौके पर पूर्व कौशांबी सांसद शैलेंद्र कुमार, डॉ के एन ओझा,जिला पंचायत अध्यक्षपति कुलदीप पटेल, बाबागंज ब्लाक प्रमुख पति राम यश सरोज, जनसत्ता दल प्रतापगढ़ जिला सचिव पंकज यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नूर आलम फारुकी, डॉक्टर शाबान अली, ग्राम प्रधान ओमा नंद द्विवेदी, सुनील कुमार द्विवेदी, अमित कुमार शुक्ला,सोनी त्रिपाठी, पूर्व प्रधान रमेश तिवारी , कनावां के मनोज सिंह, संजय सिंह,राज्यवर्धन सिंह बच्चा, आलोक सिंह, रोहित सिंह रायकाशी पुर, इशू शुक्ला, अरविन्द सरोज, राजेश कुमार यादव, संतराम सरोज, सोहनलाल सरोज, मुकुंद यादव,प्रधान प्रतिनिधि गोगहर विनोद यादव, युवा नेता सौरभ मिश्रा, लल्ला तिवारी आजाद नगर,मनोज यादव,आदि लोग़ उपस्थित रहे.

About Author