
प्रतापगढ़ में अमित शाह की रैली से बनाई दूरी:
प्रतापगढ़। आज पूरे प्रदेश के निगाहें प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा पर थी जहां हीरागंज में गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी चुनावी सभा आयोजित की गई थी कहा जा रहा था कि इस मंच पर राजा भैया भी होंगे और वह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान करेंगे लेकिन ऐसी बातें कोरी अफवाह साबित हुई
राजा भैया ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करने से परहेज किया और अपने इस कदम से भाजपा को कल संदेश दिया है कि वह किसी भी तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर से राजा भैया नाराज हैं और उनकी नाराजगी की भाजपा कितनी कीमत चुकाएगी इसका पता तो 4 जून को ही चलेगा लेकिन इतना तय है कि अगर राजा भैया की भाजपा के साथ नहीं है तो भाजपा की मुश्किल बढ़ना तय है।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल