
अदिति के बयान से मुश्किल में bjp
रायबरेली। राहुल गांधी के नामांकन करने और प्रियंका के चुनाव कैंपेन की बागडोर संभालने के बाद बीजेपी की मुश्किलों में इजाफा ही होता जा रहा है। रायबरेली में आम जनमानस का रुझान देखते हुए रायबरेली के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे अखिलेश सिंह के खानदान में अदावत और बगावत का दौर जारी है। बीजेपी की ओर से जहां दिनेश प्रताप सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया गया है वहीं उनकी भतीजी अदिति सिंह ने बागी रुक अख्तियार कर लिया है। उन्होंने अपने पिता अखिलेश सिंह के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की वसूलों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा जिसके जवाब में दिनेश प्रताप सिंह के बेटे ने पोस्ट किया की राम के काम में उसूलों को नहीं बुलाया जाएगा। फिलहाल अदिति सिंह और अखिलेश प्रताप के वफादार इस समय प्रियंका गांधी के साथ देखे जा रहे हैं और माना जा रहा है कि अदिति सिंह भी देर सबेर कांग्रेस का हाथ थम सकती हैं।




More Stories
महाखुलासा | ट्रांसफर सीजन से पहले ‘पोस्टिंग बाजार’ गरम, 80 से 90 लाख रुपए तक जा सकता है ट्रांसफर बाजार
बड़ी खबर | GST घोटाले का भंडाफोड़:
आबकारी पॉलिसी 2026: 75% नियम के बहाने क्या बड़े शराब कारोबारी के लिए बाजार को नियंत्रित करने के लिए पॉलिसी में किया गया प्रावधान?