
मुम्बई।अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के कुछ आदिवासी विधायकों और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि झिरवाल ने शुक्रवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय ‘मंत्रालय भवन’ की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गनीमत रही के ये सभी बिल्डिंग में लगे सेफ्टी नेट में फंस गए और नीचे फर्श पर गिरने से बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
मंत्रालय में आज उस समय अचानक अफरातफरी मच गई जब की इसी इमारत की तीसरी मंजिल से सत्तारुढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-अजित पवार गुट) के विधायक नरहरि झिरवाल सीधे निचे कूद गए। खबर है कि नरहरी झिरवाल का धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे से आरक्षण देने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। देखा जाए तो वे अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।




More Stories
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आबकारी की फुटकर दुकानों पर गन्ना विभाग के अधिकारियों का छापा, ओवर रेटिंग का दावा — उठे कई सवाल:
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश: