
राज्य के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में कड़े तेवर दिखाते हुए बिजनौर के जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताई। मंत्री ने ओवर रेटिंग और राजस्व आंकड़ों में चुनिंदा कार्यवाही को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए।
बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर भ्रष्टाचारियों को बचाने वाला एक पूरा “इकोसिस्टम” काम कर रहा है, जिसे समाप्त करना आवश्यक है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रह में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जहां भी अनियमितता मिले, वहां तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए।
मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
आखिर डिप्टी एक्साइज कमिश्नर बांदा हैं कहां?