
मायावती ने जौनपुर लोकसभा सीट पर आखिरी वक्त पर उम्मीदवार बदल दिया. बसपा ने पहले पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया था लेकिन नामांकन के आखिरी दिन यानी आज श्याम सिंह यादव यहां से पर्चा भरेंगे.
इस बात की पुष्टि श्याम सिंह और बीएसपी के जोनल कॉर्डिनेटर ने की है. बीएसपी से टिकट कटने के बाद श्रीकला रेड्डी के पति और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने घर पर करीबी लोगों की बैठक बुलाई है.
धनंजय सिंह के चुनाव लड़ने से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी काफी मुश्किल में थे और मायावती को भी यह मंजूर नहीं था कि किसी भी तरह इंडिया गठबंधन की कोई सीट निकले।
इसी वजह से आखरी समय में मायावती ने धनंजय सिंह का टिकट काटते हुए यादव वोट बैंक में चोट करने के लिए श्याम सिंह यादव का मैदान में उतार दिया इससे भाजपा की राह आसान हो सकती है।




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
देवीपाटन मंडल के डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आलोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई के आदेश, कई मामलों की जांच के संकेत: