अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

ब्रेकिंग: अपने संसदीय क्षेत्र में खदेड़े गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे:

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री तथा बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को उनके संसदीय क्षेत्र में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने क्षेत्र भ्रमण पर हैं इसी दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में भाजपा का झंडा और दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर जबरदस्त नारेबाजी करना शुरू कर दिया। भारी विरोध को देखते हुए गिरिराज सिंह अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आए। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About Author