
प्रतापगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन सभा के दौरान जिस तरह से भीतर घात को लेकर धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है उससे भाजपा में काफी हलचल देखी जा रही है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि डिप्टी सीएम को एक लिस्ट दी जा चुकी है इस लिस्ट में किसका-किसका नाम है इसको लेकर कयासो का दौर जारी है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कल जो लोग नामांकन के दौरान मंच पर मौजूद थे उनमें से भी कुछ लोगों को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। संगम लाल गुप्ता के नामांकन में अनिल राजा की गैर मौजूदगी दिखाई दी जबकि रामपुर विधानसभा से पिछली बार लीड दिलाने वाले कड़ी मेहनत करने वाले छोटे सरकार भी नजर नहीं आए। मंच पर मौजूद शिवाकांत ओझा राम शिरोमणि शुक्ला और पूर्व विधायक धीरज ओझा के बारे में कहा जा रहा है कि वह ज्यादा एक्टिव नहीं है।
फिलहाल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी के बाद क्या भाजपा प्रत्याशी की शिकायत दूर होती है या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।




More Stories
दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया से पहले आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक, ई-लॉटरी की भी तैयारी!
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब