
कानपुर। समाज में अंधभक्त चरम पर पहुंच गई है और इसके शिकार नई पीढ़ी भी होने लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक भागवत कथा के दौरान मां काली का मंचन करते हुए एक बच्चे ने राक्षस का किरदार निभा रहे बच्चे की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कानपुर के बिल्हौर के बंभियानपुर गांव की है। सुभाष सैनी नाम के एक शख्स के घर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के दौरान कई बच्चों को कथा से जुड़े पात्रों का किरदार निभाने के लिए बुलाया गया था। हालांकि इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।
बताया गया कि इस कार्य्रकम में काली मां का किरदार निभा रहे एक बच्चे ने राक्षस का किरदार निभा रहे लड़के पर हमला कर दिया। दरअसल बच्चे ने चाकू से लड़के के गर्दन पर वार किया, घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। इस मामले में केस दर्ज करवाया गया है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: