
रायबरेली/ अमेठी। राहुल गांधी के अमेठी छोड़ कर राय बरेली सीट से चुनाव लड़ने को लेकर भले ही प्रधानमंत्री ने व्यंग्य किया और मजाक बनाया लेकिन जमीन पर हालात कुछ और ही हैं। अकेले प्रियंका गांधी ही अमेठी और रायबरेली में भाजपा की सभी रणनीति पर भारी पड़ रही हैं। उनकी नुक्कड़ सभा में हजारों की भीड़ उमड़ रही है। भाजपा के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि भीड़ में सबसे ज्यादा महिलाएं दिखाई दे रही हैं जिसे भाजपा अपना प्रबल समर्थक मानकर चल रही थी। प्रियंका गांधी के प्रत्येक वाक्य पर महिलाएं रिस्पांस कर रही हैं और जमकर ताली बजती हैं। महंगाई के मुद्दे पर खास तौर पर घरेलू महंगाई के मुद्दे पर महिलाओं को जिस तरह प्रियंका गांधी समझ रही हैं ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाएं उनसे जुड़ रही हैं। जब वह महंगे सिलेंडर और महंगी दाल का जिक्र करती हैं तो महिलाओं को लगता है जैसे यह उनकी बात हो रही है और वह जमकर तालियां बजती हैं और अपना समर्थन देती नजर आती है। अग्नि वीर पेपर लीक बेरोजगारी और कांग्रेस की सरकार आने पर 30 लाख तक की नौकरी किसानों के कर्ज माफी की बात रायबरेली और अमेठी की जनता की जुबान पर है। इंडिया या कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में ₹100000 आएंगे आएंगे यह चर्चा पर चर्चा और प्रचार महिलाओं ने पूरे अमेठी और रायबरेली में कर रखा है अब यहां पर कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र की महत्वपूर्ण बातें बताने की जरूरत नहीं रह गई। कुल मिलाकर रायबरेली अमेठी दोनों स्थानों पर राहुल गांधी की आंधी बहने लगी है और कहीं कोई चुनौती नजर नहीं आ रही

More Stories
28 हजार लाइसेंसी तबाह, नए आवेदकों ने लगाई लाइन
फिर हथकड़ी में जकड़ कर भेजे गए 104 अप्रवासी भारतीय:
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 से ज्यादा लोगों की मौत: