
प्रयागराज। पूरे देश में चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भी आबकारी विभाग ने बिना चुनाव आयोग की अनुमति लिए आबकारी महक में तीन अधिकारियों को पदोन्नति दे दी। पदोन्नति पाने वाले अधिकारी एक पार्टी विशेष के नजदीकी बताए जाते हैं।


जानकारी से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बता रहे हैं उनका मानना है कि बिना चुनाव आयोग की मंजूरी के इस तरह की पदोन्नतियां नहीं हो सकती।
पदोन्नति पाने वाले दिलीप मणि त्रिपाठी जो वर्तमान में अप आबकारी आयुक्त हैं और देवीपाटन मंडल में तैनात किए गए हैं। इन पर टपरी कांड में अवैध शराब बिकवाने और उनकी भूमिका के जांच के लिए अभी हाल ही में शासन की ओर से एक पत्र आबकारी मुख्यालय को भेजा गया था इस पत्र का जवाब तो नहीं दिया गया अलबत्ता उनके पदोन्नति की खबर आ गई है। बताया जा रहा है कि शासन में तैनात विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरी से यह अधिकारी काफी समय से सौदेबाजी कर रहे थे और चुनाव आचार संहिता प्रभावी रहते हुए दिव्य प्रकाश गिरी ने यह खेल कर दिया।





More Stories
स्व. अजय त्रिपाठी टूर्नामेंट: झाऊपुर का दबदबा, सिटी व कौशाम्बी को दी शिकस्ततूफान सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्रिकेट को मिल रहा मजबूत मंच
दिल्ली में RSS–चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचलकश्मीर पर चीनी दावे के बीच हुई बैठक, क्या हैं इसके राजनीतिक-कूटनीतिक मायने?
आरटीआई में बड़ा खुलासा: टपरी शराब घोटाले की शपथपत्र पर शिकायत, SIT रिपोर्ट और 20 करोड़ के आरोप—फिर भी प्रमुख सचिव आबकारी खामोश: