शिक्षक की पुत्री ने प्राचीन इतिहास विषय में बनाया राज्य स्तरीय मेरिट में तीसरा स्थान

प्रतापगढ़। जनपद के बद्री नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा शिवानी तिवारी पुत्री विनोद तिवारी ने प्राचीन इतिहास विषय में राज्य स्तरीय मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शिवानी को राज्यपाल के हाथों से कांस्य पदक मिलना तय है। शिवानी की सफलता से न केवल उनके परिजन बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी प्रसन्नता प्राप्त है। शिवानी तिवारी क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय गुरुकुल एकडमी हायर सेकेंडरी स्कूल लीलापुर के प्राचार्य विनोद तिवारी की पुत्री है। कहा जा रहा है कि शिवानी तिवारी आगे सिविल की तैयारी करेंगी।




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: