विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी के पिता की निर्मम हत्या:

दरभंगा। बिहार में जंगल राज की चर्चा पूरे देश में है लेकिन आज जंगल राज चरम पर पहुंच गया। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के पिता की उनके ही घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पूरे बिहार में हड़कंप मच गया।
मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की उनके ही घर में निर्मम हत्या की गई। जीतन साहनी पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया और उनके पूरे शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया। इंडिया ब्लॉक के तमाम नेताओं ने बिहार में जंगल राज् का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां आम आदमी का जीवन दुश्वार हो गया है। बिहार के नीतीश सरकार यहां के लोगों के लिए अभिशाप बन गई है।




More Stories
आबकारी विभाग में तबादला खेल पर कमिश्नर सख्त, बड़ी कार्रवाई के संकेत
ट्रिब्यूनल मामलों में शासन सख्त, आबकारी मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग में मचा हड़कंप:
शासन और आबकारी मुख्यालय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने में बड़ा खेल?