नवीन पटनायक की कड़ी आलोचना के बाद मांगी माफी

भुवनेश्वर। बीजेपी नेता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान जगन्नाथ पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है. इसका एक कथित वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह किसी ओड़िया चैनल से बातचीत में यह कहते सुने जा सकते हैं, “भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं.”
भगवान जगन्नाथ को ओड़िया अस्मिता (गौरव) का सबसे बड़ा प्रतीक बताते हुए सीएम पटनायक ने संबित पात्रा के बयान की निंदा की थी. उन्होंने कहा था, “ऐसा करके आपने (बीजेपी उम्मीदवार ने) ओड़िया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे.” बाद में संबित पात्रा ने अपने बयान के लिए एक एक्स पोस्ट में माफी मांगी.




More Stories
झांसी: फर्जी फर्म के जरिए करोड़ों का GST घोटाला, 4.5 करोड़ का अवैध लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार — स्थानीय सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल:
रायबरेली में जीएसटी मोबाइल स्क्वाड की कार्रवाई पर सवाल, किसान का आरोप – वैध बिल के बावजूद ‘तस्करी’ बताया सामान:
राजस्व लक्ष्य से ₹2500 करोड़ पीछे आबकारी विभाग, प्रमुख सचिव सख्त—टॉप 5 जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज: