
लखीमपुर खीरी। भाजपा विधायक योगेश वर्मा को दबंग अवधेश सिंह और उनके समर्थकों ने जमकर लात घूंसे और मुक्के बरसाए। विधायक जान बचाने के लिए इधर उधर भागे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी विधायक दबंग के कहर से नहीं बचा पाए।
क्या है पूरा मामला:
दरअसल लखीमपुर खीरी में जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष का चुनाव है इस मुकाबले में निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह और राजू अग्रवाल के बीच मुकाबला था। आरोप है कि उसका सिंह के समर्थकों ने अग्रवाल का पर्चा फाड़ दिया जिसकी सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे। विधायक को देखते ही पुष्पा सिंह के पति और अधिवक्ता अवधेश सिंह आग बबूला हो गए और विधायक को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। इधर विधायक की पिटाई पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदोरिया ने कहा कि अगर भाजपा विधायक इस सरकार में सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या हाल होगी आसानी से समझा जा सकता है।





More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: