अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य :  बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:

पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य
बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह, प्रतापगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

प्रतापगढ़/लखनऊ।
प्रतापगढ़ जिले के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण उस समय आया जब पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला को इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन (ICA) की गवर्निंग बॉडी का सदस्य मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गवर्निंग बॉडी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि के बाद पूरे जिला, प्रदेश और देशभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

क्रिकेट जगत में आदित्य शुक्ला की पहचान एक संघर्षशील और अनुशासित खिलाड़ी के रूप में रही है। रणजी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब ICA और BCCI की गवर्निंग बॉडी में शामिल होकर वह देश के क्रिकेट भविष्य से जुड़े बड़े फैसलों का हिस्सा बनेंगे।

प्रतापगढ़ में जश्न का माहौल
इस खबर के सामने आते ही प्रतापगढ़ में जश्न का माहौल बन गया। खेल प्रेमियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। खेल संगठनों, कोचों, खिलाड़ियों और सामाजिक संस्थाओं ने इसे जिले के लिए “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया है।

देश-प्रदेश से बधाइयों की बाढ़
उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से खेल जगत के दिग्गजों, पूर्व खिलाड़ियों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने आदित्य शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं और उनके नाम के पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
आदित्य शुक्ला की यह सफलता प्रतापगढ़ और आसपास के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनका मानना है कि छोटे शहरो

About Author