
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता
लखनऊ। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ आबकारी विभाग लगातार सराहनीय प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी लखनऊ एवं उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ मंडल के निर्देश पर 05 दिसंबर 2025 को जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान रोकने के लिए प्रभावी जागरूकता एवं निगरानी अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक ऋचा सिंह, मोनिका यादव, विजय, शिखर मल्ल, अखिल कुमार गुप्ता एवं अभिषेक सिंह की चार विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलीगंज सेक्टर-A, अलीगंज सेक्टर-H, राणा प्रताप मार्ग, केशव नगर, चरक चौराहा, तहसिनगंज, बालागंज सहित शहर के प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए शराब दुकानों के आसपास निगरानी की।
अभियान के दौरान आबकारी टीम ने न केवल खुले में मदिरा सेवन करने से लोगों को रोका, बल्कि उन्हें इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया। शराब दुकानों के विक्रेताओं एवं लाइसेंसधारकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान की अनुमति न दें।
आबकारी अधिकारियों की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में एक सकारात्मक संदेश गया है कि प्रशासन केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता के माध्यम से भी समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय नागरिकों ने भी आबकारी विभाग की इस पहल की खुले दिल से सराहना की है।
जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि समाज में अनुशासन, कानून पालन और सार्वजनिक शांति बनाए रखना है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान और अधिक प्रभावी रूप से चलाए जाएंगे।




More Stories
स्व. अजय त्रिपाठी टूर्नामेंट: झाऊपुर का दबदबा, सिटी व कौशाम्बी को दी शिकस्ततूफान सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्रिकेट को मिल रहा मजबूत मंच
दिल्ली में RSS–चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचलकश्मीर पर चीनी दावे के बीच हुई बैठक, क्या हैं इसके राजनीतिक-कूटनीतिक मायने?
आरटीआई में बड़ा खुलासा: टपरी शराब घोटाले की शपथपत्र पर शिकायत, SIT रिपोर्ट और 20 करोड़ के आरोप—फिर भी प्रमुख सचिव आबकारी खामोश: