
महाविस्फोटक : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर का घेराव
लाठी-डंडों से लैस असामाजिक तत्वों का हंगामा, श्रद्धालुओं में दहशत
प्रयागराज।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर के बाहर बुधवार शाम करीब छह बजे उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब लाठी-डंडों से लैस असामाजिक तत्वों ने शिविर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शिविर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया।
कल्पवासी थाने में तहरीर, गंभीर आरोप
शिविर व्यवस्थापक पंकज पांडेय की ओर से कल्पवासी थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों ने शिविर के बाहर नारेबाजी, गाली-गलौज और लाठी-डंडों का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शिविर की व्यवस्था में लगे लोगों को धमकाया गया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित संत के शिविर का घेराव करने की हिम्मत असामाजिक तत्वों को कैसे हुई? क्या यह पूर्व नियोजित था या प्रशासनिक चूक?
पुलिस पहुंची, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घेराव करने वाले लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद शिविर में मौजूद श्रद्धालुओं और संत समाज में रोष व्याप्त है। शिविर व्यवस्थापक पंकज पांडेय ने प्रशासन से शिविर की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अवध भूमि न्यूज़ पूछता है सवाल
क्या संतों और धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है?
असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?
अवध भूमि न्यूज़ मामले पर नजर बनाए हुए है।




More Stories
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आबकारी की फुटकर दुकानों पर गन्ना विभाग के अधिकारियों का छापा, ओवर रेटिंग का दावा — उठे कई सवाल:
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश: