
जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के भाई ऋतुराज सिंह उर्फ छोटू ने कल बालू मंडी स्थित एक निजी न्यूज़ चैनल के ऑफिस में घुसकर उसके ब्यूरो पर जिस तरह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई उससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी। इस घटना में निजी चैनल के संवाददाता राजेश खरे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके बयान पर पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ऋतुराज सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ 307 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह वही ऋतुराज सिंह उर्फ छोटू है जो कुछ दिन पहले ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के साथ उस समय मारपीट की थी जब वाह सपरिवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन करके लौट रहे थे। इस मामले में आरोप लगने के बावजूद भाजपा का जिला अध्यक्ष होने के नाते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इसी घटना का वीडियो राजेश खरे ने अपने न्यूज़ चैनल पर चला दिया था जिसको लेकर ऋतुराज सिंह लगातार धमकियां दे रहा था और कल मौका मिलने पर उसने गोली मार दी।
More Stories
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण बम विस्फोट: 52 लोग मारे गए 100 से ज्यादा घायल
नींद से नहीं जगा चंद्रयान: मिशन फेल होने का खतरा
शराब तस्करी को बढ़ावा दे रहा आबकारी मुख्यालय: इआईबी की गतिविधियां सवालों के घेरे में: शराब तस्करो पर कार्रवाई से नाराज होते हैं आयुक्त