अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

सीबीसी की वार्षिक रिपोर्ट: अमित शाह के मंत्रालय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार: गृह मंत्रालय के अधिकारियों की सबसे ज्यादा हुई शिकायत

नई दिल्ली। चुनावी सभा में कांग्रेस और विपक्षी दल के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मंत्रालय खुद ही भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों से घिर गया है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पिछले साल भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायत केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ आई हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग की हाल ही में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायत रेलवे और उसके बाद बैंक से जुड़े अधिकारियों की आई है। केंद्र सरकार के सभी विभागों के खिलाफ कल 115203 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 46643 शिकायत केवल गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के हैं इसी तरह रेल मंत्रालय से संबंधित 10580 एवं बैंक से जुड़ी हुई 8029 से कहते हैं प्राप्त हुई हैं।

गृह मंत्रालय से जुड़ी हुई भ्रष्टाचार की इतनी बड़ी शिकायतों के बाद विपक्ष को केंद्र सरकार और गृह मंत्री पर हमला करने का मौका मिल गया है। विपक्ष का कहना है कि आंकड़े इस बात के गवाह है कि सरकार कैसे चलाई जा रही है। फिलहाल सीबीसी द्वारा जारी रिपोर्ट पर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About Author