
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही आम आदमी को महंगाई का जबरदस्त डोज मिल रही है। तुवर दाल प्रति किलो ₹60 से अधिक महंगी होकर 200 के पर जाने को बेताब है वही चने की दाल भी ₹20 महंगी होकर 100 के पार पहुंचने वाली है। बीते साल के मुकाबले ही इस साल इस दाल के भाव में 60 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। व्यवसायी इसके लिए कम पैदावार की वजह बता रहे है। 120 रुपए किलो बिकने वाली अरहर दाल अब 190 रुपए किलो हो गई है। जबकि चना दाल भी 20 रुपए महंगी होकर
जबकि पिछले महीने तक 225 रुपए प्रति किलो के दर से बिक रहा जीरा 350 के पार चला गया है।
रसोई पर फिर से महंगाई का असर दिखने लगा है। अरहर दाल में तड़का और सब्जी में छौंक लगाना भी महंगा हो गया है। जीरा के भाव एक माह बाद फिर साढ़े तीन सौ रुपए किलो पर आ गए हैं। एक माह पहले यह 250 रुपए तक बिका है। काली मिर्च, हल्दी भी महंगी हो गई है। मेवा के भाव भी बढ़ गए हैं। अरहर और चना दाल पर भी महंगाई छा गई है। बाजार में अब दालों के भाव में इजाफा होने लगा है।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल