वसूली ₹2 लाख की फिरौती:

Bareilly News: बरेली से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा और दो सिपाहियों ने किसान को अगवा कर लिया। इसके बाद किसान को धमकाया, दो लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पिछले महीने कस्बे में उत्तराखंड पुलिस के छापे के बाद तीनों सीमाएं लांघ रहे थे। स्मैक तस्करी के नाम पर किसी को भी उठाकर रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंद करते थे। सौदेबाजी कर उनको छोड़ दिया जाता था। फतेहगंज थाने की कस्बा चौकी भी वसूली को लेकर चर्चित रही है।
स्मैक तस्करी के नाम पर हिरासत में लिए गए लोगों को वे न तो चौकी लाते थे और न थाने ले जाते थे। किसी तरह की लिखा-पढ़ी भी नहीं करते थे। उनको रबर फैक्टरी के क्वार्टर में कई-कई दिन बंद रखकर वसूली करते थे। इस बार तीनों बुरी तरह फंस गए हैं। एसएसपी ने चौकी पर तैनात अन्य सिपाहियों की कार्यप्रणाली की जांच का भी आदेश दिया है।
कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किसान को अगवा कर लिया। थाने ले जाने के बजाय उसे रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा। स्मैक तस्करी में जेल भेजने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। दो लाख वसूल भी लिए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने तीनों को निलंबित भी कर दिया है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: