
लखनऊ। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में नवरात्रि की अष्टमी तिथि यानी 6 अप्रैल को प्रदेश की सबसे बड़ी डिस्टलरी का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 1200 करोड रुपए की लागत से गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर ग्रेन बेस्ड यह डिस्टलरी स्थापित की जा रही है। जानकारों का मानना है कि 300 किलो लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाली इस इंडस्ट्री से जहां हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है वहीं आबकारी विभाग का भी राजस्व बढ़ जाएगा।




More Stories
सहारनपुर में तांबे से लदे ट्रकों का मामला: कार्रवाई, दबाव या सेटिंग? आखिर कुछ घंटों में कैसे बदल गया पूरा खेल:
अब नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की जांच के घेरे में आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह
बड़ी खबर | GST घोटाले का भंडाफोड़: