
नई दिल्ली। एसबीआई के बाद अब केंद्रीय चुनाव आयोग भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश में अड़ंगा लगाने की तैयारी कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि जब सही समय लगेगा तब हम यह आंकड़ा जारी करेंगे।
सही समय पर करेंगे खुलासा
एसबीआई, चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत वित्तीय संस्थान है। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”एसबीआई को 12 मार्च तक विवरण सौंपना था। उन्होंने हमें समय पर विवरण दे दिया। मैं वापस जाऊंगा और विवरण को देखूंगा और निश्चित रूप से समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।” कुमार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू कश्मीर में हैं।




More Stories
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश:
सिर पर आस्था का कलश लिए निकली भव्य शोभायात्रा: