
नई दिल्ली। केरल में पहली बार कमल खिलने वाले अभिनेता और भाजपा के नेता सुरेश गोपी ने कल राज्य मंत्री पद का शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करने की अपनी अनिच्छा प्रकट की है।
सुरेशगोपीमंत्रीपदछोड़ेंगे
केरल से एकमात्र बीजेपी सांसद सुरेश गोपी मोदी मंत्रिमंडल छोड़ रहे हैं। वे केरल की त्रिशूर सीट से जीते हैं।
उन्होंने पार्टी से अनुरोध किया है कि उन्हें मंत्री पद से मुक्त कर दिया जाए। गोपी मलयालम सिनेमा के बड़े सितारे हैं। उन्होंने कहा है कि उनके हाथ में कई फिल्में हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है। सांसद के रूप में वे अपने संसदीय क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।
शपथ लेने के चौबीस घंटे से भी कम में मंत्री पद छोड़ने के ऐलान पर सियासी गलियारों में हैरानी जताई जा रही है।




More Stories
आबकारी विभाग में “मनपसंद पोस्टिंग मॉडल” चल रहा है?
प्रतापगढ़ में GST चोरी पर पर्दा क्यों? कार्रवाई होती है या सिर्फ कागजों में चल रहा खेल:
डीजल संकट के बीच अफसरशाही पर सवाल: एक प्रमुख सचिव को तीन गाड़ियां, अलग-अलग सुविधाएं… अब कार्रवाई की मांग तेज: