अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

कांग्रेस ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन: 15 अगस्त से फिर शुरू होगी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2: गुजरात के पोरबंदर से त्रिपुरा तक जाएगी भारत जोड़ो यात्रा:

नई दिल्ली। एक बार फिर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट टू के तहत सड़क पर आएंगे। गुजरात के पोरबंदर से 15 अगस्त से यह यात्रा प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला तक जाएगी। यात्रा गुजरात से होते हुए राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों में रहेगी। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा सबसे ज्यादा समय उत्तर प्रदेश में रहेगी और यहां लगभग 22 दिन तक की यात्रा चलती रहेगी। पूर्वांचल में जौनपुर से बनारस होते हुए यात्रा बिहार में लगभग 12 दिनों तक रहेगी और इसके बाद बंगाल में भी यात्रा 10 दिनों तक जारी रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव त्रिपुरा होगा जहां यह लगभग 7 दिनों तक जारी रहेगी।

गुजरात में यात्रा 10 से 12 दिनों तक जारी रहेगी राजस्थान में यात्रा के प्रवेश करने पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी करेंगे। इसके बाद यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी यहां पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आजा समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी यात्रा का हिस्सा होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा में प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपना पूरा समय देंगी। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की 30 लोकसभा सीटों पर जिसमें कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं वहां पार्टी पूरा जोर लगाएगी। भारत जोड़े यात्रा इंडिया के बैनर तले जारी रहेगा बिहार में इसकी अगवानी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव करेंगे जबकि बंगाल में ममता बनर्जी भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगी। त्रिपुरा में कांग्रेस और लेफ्ट के सदस्य भारत जोड़ो यात्रा के साथ कदमताल करेगी।

भारत जो यात्रा भाग 2 से बीजेपी मे बेचैनी

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी खासी बेचैन है क्योंकि यात्रा उस क्षेत्र से गुजर रही है जहां पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया करते हुए 155 सीटें जीत ली थी। पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि राहुल गांधी भाजपा विरोधी वोटों को एकजुट कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा भाग-2 का विकल्प ढूंढने में लगी है।

About Author