अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

अमेठी रायबरेली में कांग्रेस की सुनामी:

चुनाव से पहले भाजपा नहीं बना पाई हवा:

प्रियंका ने फेल की भाजपा की सभी रणनीति

अमेठी/ रायबरेली। पांचवें चरण में सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली की सीट पर फिलहाल भाजपा कोई कमाल करती हुई नहीं दिखाई दे रही है। कांग्रेस से रायबरेली सीट अपने कब्जे में करने के लिए सालों से जो रणनीति भाजपा बना रही थी फिलहाल बहुत दम तोड़ती नजर आ रही है। सभी तरह की जाति और मजहब से ऊपर उठकर रायबरेली की जनता राहुल गांधी के पक्ष में सामूहिक मतदान कर सकती है जबकि अमेठी में कुछ समय पहले जो चुनाव एक तरफ दिखाई दे रहा था आज की तारीख में वह चुनाव स्पष्ट रूप से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। यहां पर भी अमेठी के लोग सभी प्रकार के जाति और धर्म से ऊपर उठकर केवल कांग्रेस को वोट करने का खुला ऐलान कर रहे हैं। यहां पर केवल स्मृति ईरानी के व्यवहार के खिलाफ लोगों में गुस्सा नहीं है बल्कि उनके तमाम कार्यकर्ता और प्रभारी जिन पर जमीन कब्जा करने और थाने की दलाली करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं उनका भी कम योगदान नहीं है। राकेश सिंह को भाजपा के पक्ष में लाना स्मृति ईरानी के लिए मामला उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। राकेश सिंह का प्रमुख वोट बैंक यादव और मुस्लिम उनके साथ छोड़ चुका है जबकि क्षत्रिय वर्ग के के मतदाता भी स्मृति ईरानी से नाराज हैं और उनके खिलाफ किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में नाम बंद हो रहे हैं। आप जो कुछ भी अमेठी और रायबरेली में माहौल बना है इसका श्रेय प्रियंका गांधी को जाना चाहिए जिन्होंने बहुत ही कम समय में कांग्रेस के तमाम दिग्विजों की नाराजगी दूर की। भाजपा के बड़े नेताओं को साधने में कुशलता दिखाई और इस पूरे चुनाव को जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठा दिया। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि दोनों ही क्षेत्र में कांग्रेस बड़ी लीड के साथ चुनाव जीत सकती है।

किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में प्रियंका गांधी का जबरदस्त रोड शो

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो
  • रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, प्रियंका गांधी के अभिवादन को घरों में और छतों पर उमड़े जायस के लोग
  • अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील कर गईं प्रियंका गांधी

18 मई / जायस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अमेठी लोकसभा के जायस में रोड शो किया और अमेठी लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की,
प्रियंका गांधी को अभिवादन और देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर खड़े नजर आए और जगह-जगह फूल ,माला लेकर बच्चे, बूढ़े ,महिलाएं ,जवान सभी प्रियंका गांधी का स्वागत करने को लेकर उसे उत्सुक दिखे ,अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील प्रियंका गांधी ने की ।
प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मौजूद थे, रोड शो जायस में बस स्टैंड से शुरु हुआ,जहां पर एडवोकेट हाजी इशरत हुसैन ने अपने समर्थको के साथ प्रियंका गांधी को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया ,
जगह-जगह पर स्थानीय जायस निवासी फूल माला तो लेकर साथ खड़े ही थे, नारों से प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा का के प्रति अपना समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे, “प्रियंका गांधी जिंदाबाद”, “किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद” , “राजीव गांधी अमर रहें ” , “राजीव भैया अमर रहें ” के नारे भी लगा रहे थे,
श्रीमती प्रियंका गांधी ने सभी को उसी तरीके से प्यार दिया जैसे वह हमेशा अमेठी के लोगों से मिलती रहती हैं, और जायस में तमाम लोगों को वह इसी तरीके से भाव दर्शाती नज़र आईं कि जैसे वह उनको बहुत अच्छे से पहचान रही हों, और इशारों इशारों में प्रियंका गांधी लोगों से हाल-चाल पूछ रही थीं ,हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं,और जगह-जगह पर जो फूल माला उनको मिल रहे थे उससे प्रियंका गांधी काफी भाव विभोर होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं, जायस के लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका गांधी कहीं – कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं, और कहीं पर गाड़ी के उपर ही बैठकर खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे धीरे झूम रही थीं,
प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं,
पूरे रास्ते इशारों से में प्रियंका गांधी ने जायस के लोगों को अपना प्यार और स्नेह के साथ पुराने संबंधों का भाव भी प्रदर्शित किया,
वह इशारे इशारों में हाल-चाल पूछ रही थीं , हाथों के इशारे से वह पिछले बार मिलने से लेकर और अब तक के हाल-चाल पूछते नजर आईं,लोग प्रियंका गांधी को देखने को लेकर काफी उत्साहित थे,
स्थानीय साधु संतों ने प्रियंका गांधी को गदा भी भेंट की
प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं – कार्यकर्ताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं – कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया और वहाबगंज तक हुए रोड शो के दौरान जायस के स्थानीय निवासियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे आगे चल रहे थे ।

About Author