देवेंद्र सिंह कुशवाहा नए विशेष सचिव:

लखनऊ। काफी मशक्कत के बाद आबकारी विभाग में विशेष सचिव बने दिव्य प्रकाश गिरी को आखिरकार हटना पड़ा है। प्रमुख सचिव के साथ अनबन के चलते उन्हें हटाया गया है। बता दें कि अवध भूमि न्यूज़ ने आबकारी विभाग में दिव्य प्रकाश गिरी की वसूली का प्रकरण प्रमुखता से उठाया था जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिया गया। दिव्य प्रकाश गिरी पर इस बात के गंभीर आरोप है कि उन्होंने स्टार लाइट डिस्टलरी में करोड़ों रुपए के ईएनए घोटाले में आरोपी दिलीप मणि त्रिपाठी आलोक कुमार और डिस्टलरी में तैनात सहायक आपकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को पैसे लेकर कार्रवाई से बचाने जैसे गंभीर आरोप लगे। प्रकरण मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में गया और उन्हें हटाया गया। दिव्य प्रकाश गिरी ने एडिशनल चार्ज देने में भी बड़ा खेल किया था और कई लोग दिव्य प्रकाश गिरी की मेहरबानी से अभी भी कई डिस्टलरी में एडिशनल चार्ज पर काम कर रहे हैं उसमें मुबारक अली जो फिलहाल किसी पोस्ट पर नहीं है और दिव्या प्रकाश गिरी का खास है वह भी प्रयागराज में रहकर एरा डिस्टलरी का एडिशनल चार्ज देख रहा है और फर्जी काउंटर साइन के जरिए करोड़ों रुपए की शराब की निकासी हो रही है। दिव्य प्रकाश गिरी के ही करीबी प्रसेन रॉय राजकुमार यादव शैलेंद्र तिवारी और मुबारक अली की गैंग को तगड़ा झटका मिला है। माना जा रहा है की दिव्य प्रकाश गिरी के हटने के बाद डिप्टी कार्मिक कुमार प्रभात चंद्र समेत कई और अधिकारी पर जल्द ही गाज गिरने वाली हैं।
देर रात जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को अब विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है।
शेष ट्रांसफर लिस्ट इस प्रकार है:





More Stories
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश:
सिर पर आस्था का कलश लिए निकली भव्य शोभायात्रा: