प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में लगातार बाहर की लिखी जा रही दवाएं
डीएम और सीडीओ के आवश्यक निरीक्षण से मचा हड़कम्प:

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में वाचन निरीक्षण के बाद हंगामा मच गया। दोनों अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में जारी गोरख धंधे को रंगे हाथ पकड़ लिया। कॉलेज के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों ने अधिकारियों के सामने खुलकर कहा कि सभी दवाएं बाहर से लिखी जा रही हैं जबकि ओपीडी में तैनात डॉक्टर अमित कुमार ने कहा ऐसा नहीं है। इसके बाद जिलाधिकारी के तेवर सख्त हो गए और उन्होंने प्रिंसिपल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रिंसिपल ने अपनी गर्दन बचाते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया।
दोनों अधिकारियों की कार्यवाही में एक बड़ा सवाल लिया है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर क्यों चुप्पी अख्तियार कर ली। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की सभी गड़बड़ियों के लिए प्रिंसिपल सलिल श्रीवास्तव ही जिम्मेदार हैं। आउटसोर्सिंग में एक भर्ती हुई है जिसमें बड़ा घोटाला हुआ है उसको लेकर नियुक्ति पाने वाले तमाम अभ्यर्थी हंगामा भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक इसकी जांच नहीं करवाई गई। सुनने में आया है की प्रिंसिपल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की गई है जिसका परीक्षण गृह और गोपन विभाग कर रहा है।




More Stories
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब
चार्ज शीटेड निरीक्षक के हवाले आबकारी विभाग की पर्सनल शाखा:बाबुओं की डीपीसी पर घमासान: