
लखनऊ। प्रदेश के योगी सरकार एक ऐसा प्रावधान लेकर आ रही है जिसमें अब पूर्व विधायकों की मृत्यु के बाद उनकी संतान के लिए पेंशन मिल सकेगी। मेरी जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि पूर्व विधायक की मृत्यु पर उसकी संतान को 25 साल की उम्र तक पेंशन दी जाएगी।
बताने की इसी तरह का प्रावधान केंद्र सरकार में मोदी सरकार ने भी किया है। एक तरफ पूरे देश के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं जिन्हें ठुकरा दिया गया है वहीं पूर्व विधायक की संतानों को भी पुराने पेंशन देने की बात की जा रही है जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है।




More Stories
प्रतापगढ़ में GST चोरी पर पर्दा क्यों? कार्रवाई होती है या सिर्फ कागजों में चल रहा खेल:
अवध भूमि एक्सक्लूसिव | गोंडा में आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल :
मेरठ में 14 करोड़ की GST चोरी का पर्दाफाश: गुटखा कारोबार के पीछे ‘डबल कंपनी गेम’, देश में पहला बड़ा केस: