अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

सुखी समृद्ध और समर्थ हुआ भारत:

सांसद अमरपाल मौर्य ने  प्रेस वार्ता में रखा मोदी सरकार के 11 साल की प्रोग्रेस रिपोर्ट:

[11/6, 14:09] Raghvendra Shukla: प्रेस वार्ता
“अब राजनीति वादों की नही, प्रदर्शन की संस्कृति पर टिकी है।”
अब हम युद्व भी करते है उसी समय दुनिया का सबसे ऊॅचा पुल चिनाब देश को समर्पित करते है तो दुनियाॅं में भारत चैथी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरती दिखती है और बहुत कुछ जिससे इस देश की जनता को गर्व की अनुभूति होती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है मोदी सरकार का हर योजना के केन्द्र मे जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने सीमा सुरक्षा, मजबतू अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया।
भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए पािकस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बात नहीं बल्कि घर में घुस कर आतंक का सफाया करता है।
प्रधानमं˜ी मोदी ने पािकस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्व की कार्यवाही माना जाएगा।
एस-400 मिसाइल डिफेन्स सिस्टम, ब्रम्होेस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रान्त, तेजस और, प्रचंड’ अटैक हेलीकॉप्टर जैसे विदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है
एक समय था जब देश के 96 जिले में नंक्सलवाद की चपेट में थे, लेिकन मोदी जी के निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों के सशक्त कार्यवाही और विकास की डबल रणनीित के कारण अब नक्सलवाद का प्रभाव में 70 प्रतिशत की कमी आयी हैं।
आज भारत विश्व की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त कर वैश्विक डिजिटल लेन देन के 49प्रतिशत लेनदेन भारत में होते है। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा है। देश में यूपीआई लेनदेन रू24 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। मोबाइल यूजर्स 116 करोड़ हो चुके हैं, डेटा लागत 2014 में रू308 प्रतिजीबी से 97 प्रतिशत घटकर 2025 में रू7.30 प्रतिजीबी हो गई है और देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2014 में 25.5 करोड़ से 285प्रतिशत बढ़कर 2025 में 100 करोड़ पार हो गई है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते खोल कर देश की आम जनता को बैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया वही मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर की शरूआत कर 44 लाख करोड़ रूपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार कम हो गया।
संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडे को लहराकर अपना बचाव कर रहे थे।
सरकार के ई बाजार GeM Portal से खरीद में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक रू13.41 लाख करोड़ से अधिक के आर्डर दिए गए हैं। मोदी सरकार की टेक्नोलॉजी आधारित ई-गवर्नेस प्रणाली ने पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को नई परिभाषा दी, CoWIN, UPI, ABHA और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म अब वैश्विक मिसाल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने Ease of Doing Business बिजनेस को जमीन पर उतारते हुए भारत को 142वीं रैंक से 63वीं रैंक तक पहुंचाया है। व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुई, Emergency Credit Line गारंटी योजना के तहत MSME को ऋण उपलब्ध कर रू2.39 लाख करोड़ का छच्। होने से बचाया।
मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और भरपूर अवसरों पैदा करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है। इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है।
2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है और यह मोदी सरकार में भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को दिए गए महत्व, उनके हुनर को दिए गए अवसर और उनकी प्रतिभा को दी गई पहचान से ही मुमकिन हुआ है।
मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी है। चिनाब ब्रिज जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। महाराष्ट्र में वधावन पोर्ट परियोजना, रू7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया और पिछले पांच वर्षों में 3600 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया।
मोदी सरकार में 99प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है, और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निर्मित किए गए हैं। मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है। उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है।
देश के अन्नदाता ही भारत की ताकत हैं। 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को रू3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक रू1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए 12 करोड़ शौचालयों ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत रू93,000 करोड़ से 112 सिंचाई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिससे बारिश पर निर्भरता घट रही है। eNAM से 1,473 मंडियों को जोड़ा गया है, जिससे व्यापार पारदर्शी हुआ है। किसानों को जीवन को आसान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों में से एक रहा है। इस क्रम में फसल उत्पादकता में सुधार के लिए लगभग 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं।
मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नए मापदंड स्थापित किए और COP21 के लक्ष्य 9 वर्ष पहले पूरे कर दिखाया कि विकास और पर्यावरण एक साथ संभव हैं। मोदी सरकार में भारत 500 GW नॉन-फॉसिल फ्यूल बेस्ड एनर्जी क्षमता प्राप्त करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ ऊर्जा पर ही नहीं बल्कि बाघों और पौधारोपण पर भी उतना ही ध्यान दिया है। एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पूरे देश में 142 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए गए है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पंचतीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया गया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को रू14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए रू18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए।
महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला, सैनिक स्कूलों और एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में प्रवेश शुरू हुआ। LoC पर पहली बार बंदूकधारी महिला तैनात हुईं। भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं और STEM में करीब आधी ग्रेजुएट महिलाएं हैं।
अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज AIIMS की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, 8 नए IIM 7 नए IIT और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं। PM कौशल विकास योजना के तहत अब तक 1.7 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है।
सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है, और 1.6 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स ने 17.6 लाख से अधिक नौकरियां दीं। आज टियर 2 और टियर 3 शहरों में 51 प्रतिशत स्टार्टअप हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मुफ्त इलाज दिए गए। 77 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए गए। 37 करोड़ से अधिक टेली कंसल्टेशन ई-संजीवनी के माध्यम से हुए।
सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 10 उच्च फोकस वाले राज्यों में 17,750 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र और सभी राज्यों में 11 हजार से अधिक शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस केन्द्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर रू64,180 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर आज मोदी सरकार में समावेशी विकास का अहम हिस्सा बन चुका है। राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 ने रू4.3 लाख करोड़ निवेश आकर्षित किया। उग्रवाद में 64प्रतिशत कमी आई।
मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में रू44,859 करोड़ से अधिक की 3,613 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है, मोदी सरकार ” लुक ईस्ट” को अब “लीड ईस्ट” में बदल रही है और पिछले 11 वर्षों में 10 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। असम में 15 नए अस्पतालों के साथ दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा कैंसर देखभाल नेटवर्क बनाया जा रहा है, इनमें से 8 का उद्घाटन हो चुका है और 7 अभी निर्माणाधीन हैं।
हर घर जल नल योजना अपने अंतिम चरण में है शीघ्र ही देश के सभी घरों को पीने का स्वच्छ जल पहुंचाने का काम सरकार कर रही वही इन 11 सालो में कोई भी गांव विद्युतीकरण से अछूता नही रह गया है प्रधान मंत्री जी सोलर एनर्जी से हर घर को आच्छादित करने का संकल्प लेकर चल रहे जिससे इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं ने जन्म लिया है।
वारों को बन कर तैयार हो चुका है वही 2029 तक नवीन सर्वें प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 में 213170 आवास स्वीकृत हो चुके है। अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत 390 अमृत सरोवर का निर्माण हो चुका है गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन कुल 271522 है राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत 491940 परिवारों को मुफ्त राशन सरकार दे रही है विद्युत ब्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य रिबैम्ब परियोजना के तहत कार्य चल रहा हैं जिससे बिजली की समस्या का समाधान भी हो जायेगा। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल हर घर नल में जनपद में 822 टंकी के सापेक्ष 228 टंकी का निर्माण हो चुका है बोरिंग कुल 992 के सापेक्ष 950 हो चुकी है अब तक 491841 के सापेक्ष 449387 परिवारो को नल का कनेक्शन लगभग 91 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है।
नगर के भुपियामऊ से गोंडे के बीच 11.3 किमी को सीसी रोड़ डिवाइडर सहित निर्माण कार्य चालू है जल्द ही नगर के मध्य की सड़क की तस्वीर बदलती दिखेगी, वहीं गोंडे से राजगढ़ का बाई पास का तेजी के साथ निर्माण हो रहा है जिससे शहर का जाम समाप्त हो जाएगा। नगर के मध्य भंगवा की चुंगी से नया माल गोदाम रोड और सहोदरपुर जाने के लिये रेलवे ओवरब्रिज का कार्य प्रगति पर है।
अंन्तू, चिलबिला जैसी जर्जर और गंदगी के अंबार की स्थिति वाले स्टेशन को आज हाईटेक कर महानगरों के स्टेशनो की भांति विकसित किया जा चुका है जनपद का स्टेशन भी शीघ्र ही अमृत भारत स्टेशन योजनान्तर्गत पुर्ननिर्मित हो रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी ने श्री हरी पैलेस सिटी रोड प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरपाल मौर्य राज्यसभा सांसद प्रदेश महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल जिला प्रभारी प्रतापगढ़ एवं श्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना उद्बोधन दिया मंच का संचालन राजेश सिंह महामंत्री ने कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरपाल मौर्य ने कहा ‘विकसित भारत’ का अर्थ है 2047 में स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक भारत को पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनाना यह विजन चार स्तंभों पर आधारित है: युवा, गरीब, महिलाएं और अन्नदाता केंद्रीय बजट 2025-26 में स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए ‘विकसित भारत 2047’ दृष्टिकोण के अनुरूप कई पहल की गई हैं। प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार हैं आयकर सुधार, कृषि विकास, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए सहायता, बुनियादी ढांचे में निवेश, प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पंचतीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया गया है।
कौशलेन्द्र पटेल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को रू14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए रू18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए। हमारी माताओं बहनों को धूऐं से निजात दिलाने के लिये प्रधानमंत्री जी के अहवान पर सक्षम लोगों ने सब्सिडी छोड़ी तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारम्भ कर गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को लगभग 10.33 करोड़ कनेक्शन बांटे गये।
कार्यक्रम मे मोती सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है मोदी सरकार का हर योजना के केन्द्र मे जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने सीमा सुरक्षा, मजबतू अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया।
भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बात नहीं बल्कि घर में घुस कर आतंक का सफाया करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्व की कार्यवाही माना जाएगा।
कार्यक्रम में विकसित भारत को 2047 तक सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के द्वारा शपथ दिलाई गई कार्यक्रम का समापन सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, जिला महामंत्री द्वय पवन गौतम, सतीश चौरसिया पूर्व अध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी, अलोक पाण्डेय सुनील मौर्या, डॉ मनीष, डॉ गौरव, वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल द्विवेदी, रामचन्द्र सिंह शिक्षक, प्रोफेसर डी के पांडेय,एडवोकेट सूर्यकांत निराला, शिव शंकर सिंह,अशोक मिश्र, संतोष मिश्र, सुनील मौर्य, राम सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, राय साहब सिंह, आलोक पाण्डेय, अजय वर्मा, रमा मिश्रा, रुचि केसरवानी, प्रमिला शुक्ला, यशोदा उपाध्याय, पिंकी दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author