
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के सारी सेतराय में एक विवाहिता अंतिम सरोज की लाश उसके कमरे में फंदे पर लटकते हुए पाई गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके के लोगों ने अंतिम के ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मृत अंतिमा के पिता वासु सरोज के मुताबिक उनका दामाद मनोज और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को कई सालों से प्रताड़ित कर रहे थे। इतना ही नहीं 3 साल के बेटे और 2 साल की बेटी के साथ अंतिम अपने मायके में रह रही थी इस बीच 28 फरवरी को मनोज अंतिम को यह कह कर लेने गया था कि परिवार में शादी है। अंतिम के परिजनों ने उसकी विदाई कर दी थी विदाई के बाद आज अचानक या खबर आई की अंतिम ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इस पर मैंके पक्ष के लोगों को विश्वास नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




More Stories
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण:
टेंडर खत्म, फिर भी नियुक्तियां जारी: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियमों को दरकिनार कर 1000 कर्मचारियों की तैनाती, 600 अकेले एक एजेंसी से:
मेरठ जोन में ईआईबी की कार्रवाई पर गहराता विवाद, चयनात्मक छापों और जवाबदेही के दोहरे मापदंडों पर उठे सवाल: