नाम है वैभव सूर्यवंशी:

IPL 2025 का यह मुकाबला इतिहास में दर्ज हो गया, जब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन ने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके फैन बन गए.सीएम हेमंत सोरेन ने वैभव सूर्यवंशी का खेल देखने के बाद एक्स पर उनका वीडियो शेयर किया और लिखा, “शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव!” इस तारीफ ने साफ कर दिया कि वैभव की बल्लेबाजी ने हर उम्र और क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है.




More Stories
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश:
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलें तेज: