अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

नीतीश ने कहा 22 जनवरी को संविधान दिवस मनाएंगे: संविधान ही हमारी रक्षा करता है: नीतीश कुमार

पटना। 22 जनवरी को जब पूरा देश राम मय हो रहा है तो ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में किसी प्रकार का अवकाश घोषित करने से इंकार कर दिया इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बिहार में 22 जनवरी को संविधान दिवस मनाया जाएगा। सभी स्कूल कॉलेज और सरकारी कार्यालय खुलेंगे। सबको संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि संविधान की बदौलत मनुष्य के सभी मूल अधिकारों की रक्षा होती है इसलिए संविधान ही हमारा सबसे पवित्र ग्रंथ है।

22 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस समारोह को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।

About Author