अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

अब मुसलमानो की भी पार्टी बनेगी भाजपा: शुक्रिया भाई जान अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे इस अभियान का हिस्सा

लखनऊ। मिशन 2024 की तैयारी में जोर-जोर से जुटी भारतीय जनता पार्टी अब मुसलमान को रिझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में 15 जनवरी से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में शुक्रिया भाई जान अभियान की शुरुआत होने जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अभियान का हिस्सा होंगे।

शुक्रिया भाई जान अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मुसलमान के दरवाजे पर दस्तक देंगे और भाजपा द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी देंगे।

शुक्रिया भाई जान अभियान से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे कट्टरपंथी संगठन बड़ी दुविधा में है। उनकी दुविधाया है कि वह हमेशा कांग्रेस समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते रहे हैं और मुसलमान की पार्टी बताते रहे हैं लेकिन नए अभियान के तहत अब उन्हें मुसलमान के दरवाजे पर दस्तक देना है और मुसलमान को समझता है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी है।

About Author