
नई दिल्ली। मोदी सरकार पर जबरदस्त हमले के बाद राहुल गांधी को बीजेपी की ओर से एक बड़े विवाद में घसीटने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके सदन के बाहर जाते ही आरोप लगाया कि उन्होंने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दिया है। उनके आरोप के बाद संसद में हंगामा शुरू हो गया।
कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की कुछ महिला सांसदों समेत 22 सांसदों ने उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत की है। हालांकि राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस दिए जाने की कोई दृश्य सीसीटीवी में कैद नहीं है।
कहीं फिर संसद सदस्यता छीनने की साजिश तो नहीं:
आरोपों के बाद सवाल उठने लगे हैं कि राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से सरकार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार एक बार फिर उन्हें संसद से बाहर करने के लिए नए हथकंडे अपना रही है। राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की इस शिकायत को संदेह की नजर से देखा जा रहा है।
More Stories
जो जितना भ्रष्ट कमिश्रर का उतना ही करीबी: वेब ग्रुप के वफादार सबसे भ्रष्ट ACE परशुराम दुबे को मिला डिप्टी शीरा उत्पादन का चार्ज:
मस्जिद और चर्च में भी जाना चाहिए: मोहन भागवत
प्रसेन राय का खेल शुरू: एसीपी और एसीआर सर्विस बुक में एंट्री के लिए इंस्पेक्टर से शुरू हुई मोटी वसूली: एडिशनल और कमिश्नर के संज्ञान में चल रहा खेल :