
प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला के परिसर में श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से श्री राम कथा अमृतवर्षा 23 फरवरी से 3 मार्च तक होनी है। जिस कथा के मुख्य यजमान हनुमान जी महाराज हैं। जिसका शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से चलकर चिलबिला स्टेशन रोड से होकर पुनः हनुमान मंदिर पर आकर विधि विधान से पूजा अर्चन हुआ। कलश यात्रा की कथा व्यास रसिक साध्वी उमाजी छोटी छावनी श्री अयोध्या धाम के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर पूरी यात्रा को भक्तिमय कर दिया। आज 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा का प्रारंभ कथा व्यास रसिक साध्वी उमाजी द्वारा शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सत्य प्रकाश केडिया, नीरज तिवारी एडवोकेट, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, छोटेलाल सोनी, छेदीलाल, रामसूरत पांडे, विवेक उमरवैश्य, घनश्याम उमरवैश्य, रवि गुप्ता, आशीष कुमार, सोनू महाराज, दीपक कुमार सभासद, शनि महाराज, सोनू महाराज, मोहनलाल यादव, प्रमोद कुमार, विवेक, आदर्श कुमार आदि हनुमान भक्त व मातृशक्ति ने सहभागिता की।
सभी भक्तों का आभार ज्ञापन कथा के संयोजक देवी प्रसाद तिवारी आचार्य ने किया।




More Stories
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को