
उज्जैन। दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का उज्जैन के महाकाल मंदिर में भव्य अभिनंदन किया गया।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह इंदौर से उज्जैन आए और सुबह महाकाल मंदिर पहुंच गए। उज्जैन में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन की ओर से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का माल्यार्पण कर महाकाल की पवित्र भस्म लगाकर अभिनंदन किया गया।
बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारक भी होंगे। आज भाजपा सांसद के उज्जैन दौरे और महाकाल की पूजा अर्चना करने की तस्वीरें मीडिया में छाई हुई है।
More Stories
जो जितना भ्रष्ट कमिश्रर का उतना ही करीबी: वेब ग्रुप के वफादार सबसे भ्रष्ट ACE परशुराम दुबे को मिला डिप्टी शीरा उत्पादन का चार्ज:
मस्जिद और चर्च में भी जाना चाहिए: मोहन भागवत
प्रसेन राय का खेल शुरू: एसीपी और एसीआर सर्विस बुक में एंट्री के लिए इंस्पेक्टर से शुरू हुई मोटी वसूली: एडिशनल और कमिश्नर के संज्ञान में चल रहा खेल :