लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पर करोड़ों रुपए के मुआवजे को हड़पने का आरोप:

लखनऊ के जिलाधिकारी रहे अभिषेक प्रकाश जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी अधिकारियों में माने जाते हैं, वह लगभग 20 करोड रुपए मुआवजा हड़पने के आरोप का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने अपनी जांच में उनको दोषी पाया है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने अपनी जांच में पाया है कि भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में पूर्व जिलाधिकारी और उनके करीबी कानून गो ने साजिश करते हुए 20 करोड़ रुपए मुहावरे की राशि मिलकर बंदर बांट कर ली।
सरोजिनी नगर का कानूनगो जितेंद्र सिंह पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का बेहद करीबी बताया जाता है। बताया जा रहा है कि पट्टा धारक किसानों को अवैध रूप से मुआवजे की राशि बांटकर लगभग 20 करोड रुपए की हेरा फेरी की गई। इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को भी दोषी पाते हुए राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कार्रवाई की सिफारिश की है।
More Stories
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित:
मंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति से टूट गई शराब माफियाओं की कमर:
अदानी को अमेरिकी कोर्ट का वारंट: सरकार ने भी छोड़ा साथ: