अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और चीनी अधिकारियों के बीच गुप्त वार्ता: कांग्रेस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। 2 दिन पूर्व नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में चीनी अधिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के बीच दो घंटे तक गुप्त वार्ता की गई जिसको लेकर विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को स्पष्ट करना चाहिए कि चीनी अधिकारियों के साथ उनकी गोपनील वार्ता में क्या समझौता हुआ है। पवन खेड़ा ने चीनी अधिकारियों के रवैया पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार नहीं है और ना सरकार का हिस्सा है फिर ऐसे में चीनी अधिकारियों ने कि मानसा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मुलाकात की उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के दुश्मन नंबर वन के अधिकारियों से स्वयंसेवक संघ के लोगों ने क्या समझौता किया है वह देश के सामने आना चाहिए।

बता दें कि इसके पूर्व चीन के सबसे बड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की तारीफ की थी।

About Author