पैसे लेकर कर रहे बीएसए का ट्रांसफर पोस्टिंग

लखनऊ। भले ही योगी सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है लेकिन योगी सरकार के ही एक कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह पर पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करने के आरोप लगे हैं।
एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें आरोप लगा है कि 20 लख रुपए लेकर दागी बीएसए को मनचाही पोस्टिंग मिली है।
बताया जा रहा है कि बांदा महोबा सुल्तानपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी की पोस्टिंग पैसे के बल पर हुई है जबकि विजिलेंस जांच में जेल की यात्रा करने वाले एडी बेसिक आजमगढ़ की पोस्टिंग पैसे के दम पर ही हुई है।
सच्चाई कुछ भी हो लेकिन वायरल पत्र से विभाग की किरकिरी हो रही है और सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस पर भी सवाल उठ रहे हैं।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल