अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

मक्का मदीने की यात्रा पर स्मृति ईरानी: मदीना पहुंचने वाली पहली हिंदू महिला

नई दिल्ली। जिस समय अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर और मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है ठीक उसी समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुसलमान के पवित्र शहर मक्का मदीना की यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा को लेकर कहां जा रहा है कि मुसलमान को रिझाने के लिए उन्होंने मदीने की यात्रा की है। मदीने की यात्रा करने को हज कहा जाता है। जब भी कोई व्यक्ति मदीने की यात्रा से आता है तो इस्लाम में उसे हाजी कहा जाता है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुस्लिम मतदाताओं का मन जीतने के लिए उनकी इस यात्रा की चर्चा हो रही है।

केंद्रीय इस मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मदीना के मरकज़िया क्षेत्र में स्थित पैगंबर की मस्जिद (अल मस्जिद अल नबवी) की परिधि का दौरा शुरू किया। इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने उहुद पर्वत और क़ुबा मस्जिद सहित ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। विशेष रूप से, कुबा मस्जिद इस्लाम की पहली मस्जिद के रूप में महत्व रखती है। मदीना, इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र शहर है, जिसे मुसलमान एक ऐसे स्थान के रूप में मानते हैं जहां मुहम्मद साहब ने मक्का (622 ईस्वी) से प्रस्थान के बाद मुस्लिम समुदाय (उम्मा) की महिला नमाजियों से भी मुलाकात की।

About Author