
कौशांबी। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं। अभी तक थानेदार और सिपाहियों पर उत्पीड़न और जोर-जबर्दस्ती का आरोप लगता रहा लेकिन अब पुलिस कप्तान पर अपने ही अधीनस्थ महिला कर्मचारी पर छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती का आरोप लगा है।
मामला कौशांबी का है जहां पुलिस कप्तान बृजेश श्रीवास्तव पर उनके आवास पर तैनात एक महिला फॉलोवर ने यौन उत्पीड़न के उद्देश्य से अकेले कमरे में बुलाकर तेल मालिश करवाने और जोर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस कप्तान ने अपनी मां की देखभाल के लिए उसे बंगले पर रखा था लेकिन उनकी नियत उस पर खराब थी और मौका देख कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। पीड़िता ने पुलिस कप्तान के बारे में मीडिया में आकर सारी बातें विस्तार से बताई है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
More Stories
नींद से नहीं जगा चंद्रयान: मिशन फेल होने का खतरा
शराब तस्करी को बढ़ावा दे रहा आबकारी मुख्यालय: इआईबी की गतिविधियां सवालों के घेरे में: शराब तस्करो पर कार्रवाई से नाराज होते हैं आयुक्त
जल्लाद बने डॉक्टर और स्टाफ : अस्पताल में मरीज और महिला तीमारदार की डॉक्टर और स्टाफ ने हेलमेट और लोहे की रॉड से बेरहमी से की पिटाई: प्रयागराज के हंडिया स्थित शकुंतला हॉस्पिटल का मामला