
Bengal: देश के कई राज्यों में मंगलवार ( 7 जनवरी) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. इसका केंद्र नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत बताया जा रहा है, जहां इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है.
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह (7 जनवरी) 6:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो करीब 15 सेकंड तक रहे. इसके अलावा जलपाईगुड़ी में सुबह 6:35 बजे और उसके कुछ समय बाद कूच बिहार में भी झटके महसूस किए गए.
बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई. समस्तीपुर, मोतिहारी में समेत कई इलाकों में सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया था. जानकारी के अनुसार, करीब 5 सेकेंड तक धरती हिलती रही.
सुबह-सुबह आए तेज भूकंप के बाद काठमांडू के लोग शोर मचाते हुए अपने घरों से बाहर निकल आए. लंबे समय बाद काठमांडू में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया. भूकंप से कहां और कितना नुकसान हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: