
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर को लीक करने की सारी साजिश गुजरात में रची गई। अहमदाबाद के एक होटल में भर्ती परीक्षा का पेपर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी और इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केदो तक पहुंचाने की निविदा पाने वाले ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन आफ इंडिया के कर्मचारी मिलकर साजिश किया। पहले इन लोगों ने परीक्षा से जुड़े तीन सेट आउट किया। यह पेपर परीक्षा से एक दिन पहले ही कई लोगों तक पहुंच गया था।

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन आफ इंडिया अहमदाबाद के कर्मचारी शिवम और रोहित नकल माफियाओं के पहले से ही संपर्क में थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हें लेकर अहमदाबाद जाने वाली है ताकि वह सभी दृश्य रीक्रिएट किया जा सके जब इन्होंने पेपर आउट किए थे




More Stories
दिल्ली में RSS–चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचलकश्मीर पर चीनी दावे के बीच हुई बैठक, क्या हैं इसके राजनीतिक-कूटनीतिक मायने?
कुर्सी कांड से उठा सियासी तूफान, मंत्री नितिन अग्रवाल की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद: भाजपा विधायक योगेश वर्मा के अपमान पर भड़के हालात, अधिकारियों की लापरवाही आई
आबकारी विभाग की निरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल, स्वतंत्र जांच की उठी मांग: प्रथम निरीक्षण के रिकॉर्ड और पक्के मुआयने में विरोधाभास की चर्चा: