अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

अयोध्या में यह कैसा राम राज्य: ₹55 की चाय और 65 रुपए का टोस्ट: शबरी रसोई के नाम पर चल रही है लूट

अयोध्या। भगवान राम लला विराजमान के जन्मभूमि में विराजते ही ऐसा राम राज्य स्थापित हो गया है कि लोग इसकी चर्चा करने लगे हैं।

भगवान राम लला विराजमान के दर्शन के लिए पूरे देश दुनिया से भक्तों की भीड़ जैसे ही अयोध्या में पहुंची धर्म के नाम पर धंधा शुरू हो गया। ताजा मामला साबरी रसोई नाम से टेढ़ी बाजार अयोध्या में खुले रेस्टोरेंट की हो रही है। यहां ₹55 प्याली चाय और 65 रुपए का बिक रहा है। लोग बेहद हैरान है कि शबरी के नाम पर रसोई है और शबरी जैसी भक्ति के नाम पर इतनी बड़ी लूट चल रही है। प्रदेश के बाहर से आए श्रद्धालु यहां इस तरह की अराजकता से बेहद दुखी हैं।

रुद्रिका शर्मा नाम की एक फेसबुक यूजर ने आपबीती फेसबुक पेज पर पोस्ट की है इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

About Author