
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में कुल 198 नई शराब दुकानों के सृजन को मंजूरी दे दी है। आबकारी आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार इनमें 116 देशी मदिरा की दुकानें, 76 कंपोजिट शॉप तथा 6 मॉडल शॉप शामिल हैं।
यह फैसला आबकारी नीति 2026-27 के तहत लिया गया है, जिसमें वर्ष 2025-26 में संचालित दुकानों की कुल संख्या के तीन प्रतिशत तक नई दुकानों के सृजन का प्रावधान किया गया था। आदेश में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर शासन की अनुमति से इससे अधिक दुकानों का भी सृजन किया जा सकता है।
आदेश के मुताबिक प्रदेश के 10 जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर नई दुकानों को मंजूरी दी गई है। इनमें कानपुर नगर, प्रयागराज समेत कई जिलों में नई दुकानों का विस्तृत विवरण जारी किया गया है।
प्रयागराज में भी कई नई देशी शराब दुकानों को मंजूरी मिली है, जिनमें मलखेपुर रोड, लालगोपालगंज, करनपुर, कमालपुर पियरी, बघां, जसरा और मुगलपुर जैसे इलाके शामिल हैं। वहीं कानपुर नगर में उत्तमपुर, भोला नगर चौराहा, गुरैयापुर मोड़ और हाईवे सिटी क्षेत्र में नई दुकानें प्रस्तावित की गई हैं।
आबकारी विभाग के इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसे राजस्व बढ़ाने की नीति बता रहा है, वहीं कई सामाजिक संगठनों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शराब दुकानों की संख्या बढ़ाने पर चिंता जताई है।




More Stories
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: