
प्रतापगढ़। ग्राम विकास अधिकारी संघ (ए.ओ.) उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा प्रतापगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संघ कार्यालय शिवजीपुरम, प्रतापगढ़ में संपन्न बैठक के बाद 14 जनवरी 2026 को नई टीम की घोषणा की गई।
घोषित सूची के अनुसार सुनील प्रभाकर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है, जबकि ध्रुव जायसवाल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रसीद अहमद को प्रांतीय प्रतिनिधि नामित किया गया है।
संघ की संरक्षक मंडली में वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पुष्पेंद्र कुमार शुक्ल और कोषाध्यक्ष के रूप में हरीश चंद्र पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न पदों पर उपाध्यक्ष, सहायक मंत्री, संगठन मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें अलग-अलग विकासखंडों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान, विभागीय हितों की रक्षा और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन पर जनपद के ग्राम विकास अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।




More Stories
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण: