

प्रतापगढ़ जनपद के थाना कोतवाली लीलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवली स्थित संत निवास में बीती रात (29/30 मार्च 2026) अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने संत निवास का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को इधर-उधर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिस्तरों को अस्त-व्यस्त किया और अन्य कमरों के ताले भी खोले, जहां सरसों, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा, इनवर्टर, बैटरी, पंखे और बक्सों में रखे जाड़े के कपड़े मौजूद थे। हालांकि, ऊपर के एक कमरे का ताला नहीं तोड़ा गया। आशंका है कि आसपास के घरों में लोगों के जाग जाने और आहट मिलने के कारण बदमाश मौके से फरार हो गए।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की चोरी नहीं हो सकी और कोई सामान नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही संत निवास के स्वामी धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुष्टि की कि बदमाश अंदर घुसे थे, लेकिन किसी कारणवश भाग गए।
इस घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे एक सम्मानित सामाजिक व धार्मिक व्यक्तित्व हैं। उन्हें हाल ही में प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया था, वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही जा रही है।




More Stories
ट्रिब्यूनल में पलट जाते हैं फैसले: आबकारी विभाग की पैरवी कमजोर या कोई ‘इनसाइड फैक्टर’?”
आगरा के ताजपथ होटल हत्याकांड में बड़ा खुलासा—शराब की मौजूदगी से उठे सवाल, आबकारी विभाग भी घेरे में
झूंसी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, हजारों लोग हुए शामिल