
लखनऊ से बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संघ और भारतीय जनता पार्टी की अहम कोऑर्डिनेशन बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए आगामी 15 दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पर सहमति बनी है। इसके साथ ही निगम, बोर्ड और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में भी नियुक्तियों का रास्ता साफ कर दिया गया है।
सबसे अहम बात:
पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अप्रैल महीने के भीतर विभिन्न पदों पर समायोजित करने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
क्या है इसका मतलब?
लंबे समय से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका
संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की कोशिश
चुनावी रणनीति को मजबूत करने की तैयारी
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे आने वाले समय में सरकार और संगठन दोनों स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आगे की अपडेट के लिए बने रहिए…




More Stories
डीजल संकट के बीच अफसरशाही पर सवाल: एक प्रमुख सचिव को तीन गाड़ियां, अलग-अलग सुविधाएं… अब कार्रवाई की मांग तेज:
पेट्रोल-डीजल संकट में भी अफसरों की ऐश, प्रयागराज छोड़ लखनऊ में चल रहा आबकारी विभाग:
सहारनपुर में तांबे से लदे ट्रकों का मामला: कार्रवाई, दबाव या सेटिंग? आखिर कुछ घंटों में कैसे बदल गया पूरा खेल: